वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

मां के बिना बेसहारा हुआ गोलू…हमीरपुर की रंजना के साथ हुई दरिंदगी ने रुला दिया पूरा हिमाचल

सोचकर ही दर्द होता है कि आखिर… मां के बिना दिव्यांग गोलू अब किसके सहारे रहेगा। दिव्यांग गोलू जो न केवल शारीरिक रूप से असमर्थ है बल्कि मानसिक रूप से भी कमजोर है, अब अपनी मां के बिना बिल्कुल अकेला हो गया है।

उसे जब ये पता चला कि उसकी मां 40 वर्षीय रंजना अब इस दुनिया में नहीं हैं ताे फूट-फूट कर रोने लगा रोने लगा। गोलू की हालत ऐसी है कि वो पूरी तरह से मां पर आश्रित था। सुबह-शाम दोनों वक्त डायपर लगाना पड़ा था। मां अपने हाथ से खाना खिलाती थीं, लेकिन अफसोस की वो मां एक राक्षस ने छीन ली।

3 नवम्बर को एक असंस्कारी अमर्यादित और कुल को कलंकित करने वाले 14 साल के दुष्ट बालक ने इस मां को अपनी हवस का शिकार बनाने की कोशिश, उससे जबरदस्ती करने लगा और जब रंजना ने विरोध किया तो उस सनकी ने उस पर हमला कर दिया। हमले से घायल हुई रंजना ने जख्मों का ताव न सहते हुए आखिर PGI चंडीगढ़ में दम तोड़ दिया।

हमीरपुर में घटित यह घटना बहुत ही शर्मनाक और लज्जित करने वाली है। इसने पूरे हिमाचल काे दहला और रुला दिया। 6 दिनों तक बेबस और लाचार रंजना किस दर्द से गुजरी होगी, इसका अंदाजा नहीं लगाया जा सकता।

जिस हैवान को नाबालिग कहकर बाल सुधार गृह में भेजा गया है वो शायद इसके लायक नहीं है, क्योंकि बच्चा अगर बच्चे वाली गलती करे तो उसे बच्चें कहें, लेकिन आखिर इसे कौन बच्चा कहे। ग्रामीणाें का कहना है कि उसे ऐसी सख्त सजा दी जानी चाहिए कि भविष्य में ऐसी घटनाओं का विचार भी करते हुए लोगों की रूह कांपे।

साथ ही सभी मां-बाप से आग्रह है कि अपने व्यस्त समय से थोड़ा समय निकालिए और अपने बच्चों पर ध्यान दीजिए, ताकि भविष्य में कोई और “रंजना” इस दर्द से न गुजरे… क्योंकि एक समाज तभी सुरक्षित है, जब उसके बच्चे संवेदनशील हों।

Desk
Author: Desk

1 thought on “मां के बिना बेसहारा हुआ गोलू…हमीरपुर की रंजना के साथ हुई दरिंदगी ने रुला दिया पूरा हिमाचल”

  1. Absolutely fine …First of all needs to amendment rules/cpc/BNSS to hanged such type accused activities chicken, there fore judiciary can b taken right action. Otherwise children reform centres are nothing to change in society mind sets required…. decision of hardship decision as exemplary…..

    Reply

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें
error: Content is protected !!