वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

Video: बर्थडे मनाकर लाैट रहे थे 4 दाेस्त, रास्ते में महिला काे दे दी लिफ्ट, फिर आगे खड़े ‘काल’ ने छीन लीं 3 जिंदगियां

ऊना जिले में बीती रात एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा सामने आया है, जिसने तीन परिवारों की खुशियां मातम में बदल दीं। संतोखगढ़-टाहलीवाल रोड पर हुए एक भीषण एक्सीडैंट में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हैं। मृतकों में दो युवक और एक महिला शामिल है।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक कार में सवार चार युवक मैहतपुर से अपने दोस्त का जन्मदिन मनाकर वापस टाहलीवाल की ओर जा रहे थे। इसी दौरान संतोखगढ़ के वीरभद्र चौक पर एक महिला ने उनसे लिफ्ट मांगी। महिला ने अपना नाम किरन देवी (निवासी लुधियाना) बताया। युवकों ने मदद के भाव से महिला को कार में बैठा लिया।

रात करीब 11:45 बजे टाहलीवाल पैट्रोल पंप के पास सामने से गलत दिशा में आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने कार को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयानक थी कि कार सड़क से हवा में उछलते हुए पास की खाई में जा गिरी और पूरी तरह से कबाड़ में तब्दील हो गई।

तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग मदद के लिए दौड़े और घायलों को ऊना अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने मयंक, तरनजीत सिंह और लिफ्ट लेने वाली महिला किरन देवी को मृत घोषित कर दिया। वहीं, कार सवार अमन और अभिमन्यु की हालत गंभीर बनी हुई है और उनका इलाज चल रहा है।

घायल अमन निवासी अजोली की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है ताकि हादसे के सही कारणों की पुष्टि की जा सके और आरोपी चालक पर कार्रवाई की जा सके।

Desk
Author: Desk

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें
error: Content is protected !!