वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

हिमाचल: नए साल पर सैलानियों को मिला बर्फ का तोहफा, सूखी फसलों को मिली ‘संजीवनी’

हिमाचल प्रदेश में नए साल का स्वागत कुदरत के बेहद खूबसूरत तोहफे के साथ हुआ है। प्रदेश में मौसम ने करवट ली है और साल की शुरुआत सुहावने मौसम के साथ हुई है। जहां एक ओर ऊंचाई वाले इलाकों में ताजा बर्फबारी से नजारा जन्नत जैसा हो गया है, वहीं मैदानी इलाकों में बरसी राहत की बूंदों ने सूखी फसलों को नया जीवन दिया है।

बीते 24 घंटों में मौसम के बदले मिजाज ने पर्यटन स्थलों की रौनक बढ़ा दी है। चम्बा जिले के डल्हाैजी में सीजन की बर्फबारी दर्ज की गई है। वहीं, रोहतांग दर्रा, शिंकुला, बारालाचा और कुंजम दर्रा में 7 इंच से अधिक हिमपात दर्ज किया गया है। इसके अलावा जांस्कर-समदो में 4 इंच, कोकसर में 3 इंच और अटल टनल के साऊथ पोर्टल में 2 इंच ताजा बर्फबारी हुई है। सोलंग नाला में भी 1 इंच बर्फ गिरने से घाटी का नजारा देखते ही बन रहा है। पर्यटक इन पलों का भरपूर लुत्फ उठा रहे हैं और बर्फबारी के बीच मस्ती करते हुए यादें अपने कैमरों में कैद कर रहे हैं।

पहाड़ों पर जहां बर्फ गिर रही है, वहीं निचले और मैदानी इलाकों में बारिश ने दस्तक दी है। बिलासपुर जिले के नयनादेवी और ऊना जिले समेत कई इलाकों में बारिश दर्ज की गई है। यह बारिश उन किसानों के लिए किसी चमत्कार से कम नहीं है, जिनकी फसलें मुरझाने की कगार पर पहुंच चुकी थीं। कृषि विशेषज्ञों का मानना है कि यह बारिश रबी की फसलों के लिए संजीवनी का काम करेगी।

Desk
Author: Desk

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें
error: Content is protected !!