हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला स्थित कॉलेज में रैगिंग और कथित दुर्व्यवहार के बाद हुई छात्रा की माैत मामले ने नया मोड़ ले लिया है। इस मामले काे लेकर अब कॉलेज के प्रिंसिपल का एक ऐसा बयान सामने आया है, जिसने सभी को चौंका दिया है। प्रिंसिपल ने आरोपी प्रोफैसर का पक्ष लेते हुए घटना को लेकर बड़ी बात कही है।
मीडिया से बातचीत के दौरान कॉलेज के प्रिंसिपल ने आरोपी प्रोफैसर का बचाव किया। उन्होंने कहा कि किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले मामले की गहराई को समझना जरूरी है। प्रिंसिपल ने दावा किया कि इस पूरी घटना के 3 पहलू हैं और सिर्फ एक पक्ष को सुनकर फैसला नहीं लिया जा सकता।








