वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

हिमाचल में सस्ती हुई बिजली… लेकिन जश्न जरा संभलकर मनाइएगा!

हिमाचल प्रदेश की वादियों से ठंडी हवाओं के साथ एक राहत वाली खबर आई है। खुश हो जाइए, क्योंकि प्रदेश में बिजली सस्ती हो गई है! लेकिन रुकिए… इससे पहले कि आप पूरे मोहल्ले में मिठाई बांटें, जरा गणित समझ लीजिए। सरकार ने बिजली दरों में पूरे 1 पैसे प्रति यूनिट की कटौती की है। जी हां, आपने सही सुना…एक पैसा!

शिमला से आए इस फरमान का लाभ घरेलू, कमर्शियल और बाकी सभी उपभोक्ताओं को बराबर मिलेगा। यानी राहत में कोई भेदभाव नहीं। सरकार का कहना है कि खजाने का संतुलन बनाए रखते हुए, जनता को यह प्यारा सा तोहफा दिया गया है।

अब जनता थोड़ी कन्फ्यूज है। कुछ लोग इसे शगुन मानकर खुश हैं, तो कुछ सोच रहे हैं कि इस बचत से टॉफी भी आएगी या नहीं? बहरहाल, सरकार ने इसे सकारात्मक कदम बताया है और इशारा किया है कि पिक्चर अभी बाकी है….भविष्य में बिजली दरों के लेकर और भी फैसले लिए जा सकते हैं।

Desk
Author: Desk

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें
error: Content is protected !!