वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

हिमाचल: जमीन गिरवी रखने से इंकार किया तो बेटा ने ली पिता की जान, गुनाह छिपाने के लिए पत्नी ने खुद मिटाए सबूत

जमीन और पैसों का लालच जब खून के रिश्तों पर हावी हो जाए, तो अंजाम कितना खौफनाक हो सकता है, इसका ताजा उदाहरण हमीरपुर जिले के जाहू क्षेत्र में देखने को मिला है। भोरंज तहसील के बडैहर गांव में एक बेटे ने जमीन पर लोन लेने से इंकार करने पर अपने ही पिता को मौत के घाट उतार दिया। हैरान करने वाली बात यह रही कि मृतक की पत्नी ने पति को बचाने के बजाय हत्यारे बेटे का साथ दिया और मौके से सबूत मिटाने की कोशिश की।

बुधवार रात करीब 11 बजे जाहू पुलिस चौकी को सूचना मिली थी कि बडैहर गांव में एक व्यक्ति के साथ मारपीट हो रही है। पुलिस टीम जब मौके पर पहुंची, तो वहां रतन चंद मृत अवस्था में मिले। इंस्पेक्टर प्रशांत कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने तुरंत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। घटनास्थल की साइंटिफिक जांच, गवाहों के बयान और पोस्टमार्टम रिपोर्ट में यह साफ हो गया कि हत्या किसी और ने नहीं, बल्कि मृतक के बेटे विजय कुमार उर्फ अज्जू ने की है।

पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी बेटा विजय और पत्नी सोमा देवी मृतक रतन चंद पर लोन लेने के लिए जमीन गिरवी रखने का दबाव बना रहे थे। रतन चंद के मना करने पर विजय ने गुस्से में आकर पिता की इतनी बेरहमी से पिटाई की कि उनकी जान चली गई। वारदात के वक्त मृतक की पत्नी सोमा देवी ने बीचबचाव करने के बजाय बेटे का साथ दिया। उसने बरामदे में गिरे खून और मृतक के कपड़ों को साफ कर सबूत मिटाने का जघन्य अपराध किया।

हमीरपुर के एसपी बलवीर सिंह ठाकुर ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने गुरुवार को आरोपी बेटे विजय कुमार और पत्नी सोमा देवी को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल पुलिस दोनों आरोपियों से गहनता से पूछताछ कर रही है।

Desk
Author: Desk

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें
error: Content is protected !!