वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

सोलन: लाखों की कार… पल भर में जलकर राख, चलती गाड़ी से निकला धुआं, देखने निकला चालक तो जल उठी

सोलन: नालागढ़-रोपड़ रोड पर सरसा नदी पर बने पुल के पास एक गाड़ी में भीषण आग लग गई। यह घटना करीब 1:30 बजे के आसपास की है। जब कार सवार रोपड़ से नालागढ़ की तरफ आ रहा था। इस दौरान अचानक गाड़ी से धुंआ निकालने लगा। ये गाड़ी फोर्ड कंपनी की बताई जा रही है।

कार सवार को जैसे ही अनहोनी की आशंका लगी तो वो गाड़ी को रोककर तुरंत नीचे उतर गया। थोड़ी ही देर में गाड़ी में आग लग गई। कार सवार युवक आग बुझाने लगा लेकिन देखते ही देखते इस आग ने रौद्र रूप धारण कर लिया। लपटें ऐसी उठने लगी कि आग बुझाना तो दूर, इसके पास जाना भी मुश्किल हो रहा था।

इसके बाद दमकल विभाग को सूचना दी गई, लेकिन दमकल के पहुंचने से पहले ही कुछ ही पलों में गाड़ी पूरी तरह जलकर राख हो गई। गनिमत रही कि इस हादसे में किसी तरह का जानी नुकसान हुआ है। आग किन कारणों से लगी है फिलहाल ये पता नहीं चल पाया है।

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें
error: Content is protected !!