
बिलासपुर: हिमाचल में बारिश थमने के बाद भी हालात खराब हैं और लगातार नुकसान की खबरें आ रही है। इसी बीच बिलासपुर में लैंडस्लाइड हुआ। जिसमें घुमारवीं-सुन्हानी-बरठीं रोड पूरी तरह से फट गया है। इस पर यातायात पूरी तरह से बंद हैं। लैंडस्लाइड बाड़ी के पास हुआ है।
ऐसे में इस रूट पर सफर करने से बचें। बरठीं-शाहतलाई जाने के लिए आप इन सड़कों का प्रयोग कर सकते हैं। ‘घुमारवीं-निहारी-बरठीं-शाहताई’ या फिर ‘घुमारवीं-भगेड़-पनौल-सुन्हानी-बरठीं-शाहतलाई’। कृप्या खराब मौसम में अनावश्यक यात्रा करने से बचें।









