वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

हिमाचल: नेशनल हाईवे पर कार-ट्रक में भीषण टक्कर, युवक की गई जान…3 लोग घायल

हिमाचल प्रदेश के दुर्गम पहाड़ी रास्तों पर सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। किन्नौर जिले के अंतर्गत नेशनल हाईवे-5 पर एक दिल दहला देने वाली दुर्घटना सामने आई। टापरी पुलिस थाना क्षेत्र में करछम डैम के समीप एक ऑल्टो कार और ट्रक के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भयावह थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह से पिचक गया। इस दर्दनाक हादसे में एक युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि तीन अन्य लोग जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे हैं।

हादसे के वक्त ऑल्टो कार में कुल चार लोग सवार थे। पुलिस से मिली आधिकारिक जानकारी के अनुसार 34 वर्षीय नीजू राम पुत्र केन राम निवासी गांव गौरा, तहसील रामपुर (जिला शिमला) की सिर और शरीर पर आई गंभीर चोटों के कारणघटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई। वहीं हादसे में अशोक कुमार (45, निवासी कोठी, कल्पा), यशपाल नेगी (50, निवासी ब्रेलिंगी, कल्पा) और साहिल (निवासी सराहन, रामपुर) गंभीर रूप से घायल हो गए।

इस हादसे की सूचना मिलते ही टापरी पुलिस की टीम बिना समय गंवाए घटनास्थल पर पहुंच गई। स्थानीय लोगों की त्वरित मदद से कार से घायलों को बाहर निकाला गया। सभी को तुरंत एंबुलेंस के माध्यम से संजीवनी अस्पताल (शोल्टू) ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद तीनों घायलों की क्रिटिकल (नाजुक) स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर और उन्नत चिकित्सा के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया है।

टापरी पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज कर लिया है। मृतक नीजू राम के शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस फिलहाल यह जांचने में जुटी है कि हादसे की असली वजह क्या थी।

Desk
Author: Desk

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें
error: Content is protected !!