वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

हिमाचल: मंडी-नेरचौक रोड पर बेकाबू होकर 150 फुट नीचे खड्ड में समाई कार, बैंक मैनेजर की गई जान

हिमाचल प्रदेश में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला मंडी जिले में पेश आया है। बुधवार दोपहर मंडी-नेरचौक मार्ग पर पुलघराट के समीप एक कार अनियंत्रित होकर 150 फुट नीचे सुकेती खड्ड में जा गिरी। इस हादसे में कार चला रहे कैनरा बैंक के मैनेजर की मौत हो गई।

पुलिस से मिली प्रारंभिक जानकारी के अनुसार दुर्घटना बुधवार दोपहर 3 बजे के आसपास हुई। 37 वर्षीय मनीष उर्फ मनु निवासी सनयार्ड अपनी कार से नेरचौक की तरफ जा रहे थे। पुलघराट के पास गाड़ी अचानक उनके नियंत्रण से बाहर हो गई और पलटते हुए सीधे सुकेती खड्ड में जा गिरी। कार में मनीष अकेले ही सवार थे।

हादसे की सूचना मिलते ही सदर थाना मंडी की पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से एक त्वरित रैस्क्यू ऑप्रेशन चलाकर खड्ड में उतरी पुलिस ने घायल मनीष को बाहर निकाला और तुरंत जोनल अस्पताल मंडी पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस मनहूस खबर के बाद उनके परिवार और पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है। मनीष अपने पीछे पत्नी और 9 साल का  बेटा छोड़ गए हैं। बताया जा रहा है कि उनकी पत्नी भी बैंक में ही कार्यरत हैं।

कार अचानक कैसे बेकाबू हुई, यह अभी पुलिस जांच का मुख्य विषय है। मंडी के एसपी विनोद कुमार ने बताया कि पुलिस ने जोनल अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। सदर थाने में दुर्घटना का मामला दर्ज कर लिया गया है। कार के अनियंत्रित होने के तकनीकी या मानवीय कारणों का पता लगाने के लिए हमारी टीम आगामी जांच कर रही है।

Desk
Author: Desk

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें
error: Content is protected !!