वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

हमीरपुर: सुजानपुर में कांग्रेस को झटका, कक्कड़ पंचायत उपप्रधान समेत एक दर्जन से ज्यादा लोग BJP में शामिल

सुजानपुर में कांग्रेस को झटका लगा है। यहां विधानसभा क्षेत्र की पंचायत कक्कड़ के उपप्रधान सुभाष चंद उर्फ बिट्टू समेत एक दर्जन से ज्यादा परिवारों ने कांग्रेस छोड़ भारतीय जनता पार्टी का दामन थामा है। विश्व की सबसे बड़ी पार्टी भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने पर तमाम लोगों का वरिष्ठ प्रवक्ता एवं पूर्व विधायक राजेंद्र राणा ने उनका स्वागत किया है। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष प्रोफैसर विक्रम राणा भी मौजूद रहे।

मंडल अध्यक्ष प्रोफैसर विक्रम राणा ने बताया यह लोग प्रदेश सरकार की वायदा खिलाफी से नाराज होकर भाजपा में शामिल हो रहे हैं। इसके साथ-साथ तमाम लोगों का कहना है कि हमने राजेंद्र राणा के ऊपर विश्वास रखते हुए भाजपा का दामन थामा है, क्योंकि राजेंद्र राणा हर सुख-दुख में लोगों के साथ मौजूद रहते हैं। कांग्रेस सरकार और विशेष रूप से प्रदेश के मुख्यमंत्री लगातार झूठ बोलने का काम करते हैं। आने वाले दिनों में इसी तरह से दर्जनों लोग रोजाना कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल होंगे। उधर, भाजपा में शामिल हुए तमाम लोगों का भाजपा वरिष्ठ प्रवक्ता राजेंद्र राणा मंडल अध्यक्ष प्रोफैसर विक्रम राणा ने स्वागत किया है।

Desk
Author: Desk

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें
error: Content is protected !!