वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

हिमाचल: 20% धड़कते दिल के साथ मदद की राह देख रहा 3 बच्चाें का बाप, इलाज काे चाहिए 7 लाख…अब सिर्फ आप से है आस…

कहते हैं मुसीबत जब आती है तो चारों तरफ से आती है। ऐसा ही कुछ हुआ है जिला हमीरपुर के जजरी गांव के 41 वर्षीय अजय के साथ। कभी मेहनत-मजदूरी कर परिवार का पेट पालने वाले अजय आज खुद बिस्तर पर लाचार पड़े हैं। हालत ऐसी है कि हार्ट केवल 20 प्रतिशत काम कर रहा है और डॉक्टर ने ओपन हार्ट सर्जरी के लिए 6 से 7 लाख रुपए का खर्च बताया है। जेब खाली है और सामने तीन मासूम बच्चों का भविष्य धुंधला दिखाई दे रहा है।

अजय पिछले 3-4 साल से बिस्तर पर हैं। हालत इतनी नाजुक है कि एक दिन दवाई न मिले तो पेट गुब्बारे की तरह फूल जाता है और सांसें उखड़ने लगती हैं। परिवार एक किराए के कच्चे मकान में रहता है, जिसका किराया 500 रुपए है, लेकिन अब यह रकम चुकाना भी उनके लिए असंभव हो गया है। पंचायत ने भी लिखित में दिया है कि परिवार को मदद की सख्त दरकार है।

अजय की पत्नी सुनीता ने बताया कि उन्होंने भैंस पालकर खर्च चलाने की कोशिश की और उस पर एक लाख का लोन भी लिया। लेकिन सारा पैसा पति के इलाज (आईजीएमसी शिमला और अन्य अस्पतालों) में खर्च हो गया। अब नौबत यह है कि लोन भरने के पैसे नहीं हैं और भैंसें भी बेचनी पड़ रही हैं। कई बार परिवार को भूखे पेट सोना पड़ता है।

अजय की 10 साल की बेटी और दो छोटे बेटे (5 वर्ष और 2.5 वर्ष) मायूसी भरी आंखों से पिता को देखते हैं। बेटी का कहना है कि स्कूल की फीस के लिए भी पैसे नहीं हैं। परिवार का बीपीएल से नाम कट चुका है और अपना कच्चा मकान बरसात में ढह गया।

डॉक्टर्स ने दो वाल्व बदलने और सर्जरी की सलाह दी है। अजय की सांसें अब समाज के दानवीरों पर टिकी हैं। आपकी छोटी सी मदद (50, 100, 500 रुपए) इस परिवार को बिखरने से बचा सकती है। इंसानियत के नाते जितनी मदद कर सकते हैं, उतनी करें और इस पाेस्ट काे ज्यादा से ज्यादा शेयर करें।

मदद भेजने के लिए डिटेल…
Account Holder- Ajay Kumar
Bank Name- UCO Bank Berthin, Distt- Bilaspur (HP)
Account No- 08020 1100 67697
IFSC- UCBA 0000 802
Call & G Pay No- 78073 46052

नीचे दिए QR कोड पर स्कैन करके भी आप मदद दे सकते हैं…

Desk
Author: Desk

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें
error: Content is protected !!