वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

हरियाणा में दिव्यांग खिलाड़ियों के लिए बनेंगे विशेष स्टेडियम, सीएम नायब सैनी ने नागेश ट्रॉफी के शुभारंभ पर की घोषणा

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सोमवार को गुरुग्राम के ताऊ देवीलाल स्टेडियम में नागेश ट्रॉफी दृष्टिबाधित राष्ट्रीय टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य उद्घाटन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने दिव्यांग खिलाड़ियों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए प्रदेश में उनके लिए विशेष खेल सुविधाएं और अलग स्टेडियम विकसित करने की बड़ी घोषणा की। मुख्यमंत्री ने प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए 21 लाख रुपए की सहायता राशि देने का ऐलान किया। उन्होंने दृष्टिबाधित महिला विश्व कप की विजेता भारतीय टीम को सम्मानित करते हुए कहा कि सफलता के लिए दृष्टि की नहीं, बल्कि मजबूत इच्छाशक्ति की आवश्यकता होती है।

सीएम सैनी ने जानकारी दी कि पिछले 11 वर्षों में खेल ढांचे पर 989 करोड़ रुपए खर्च किए गए हैं और खेल विभाग का बजट 275 करोड़ से बढ़ाकर 602 करोड़ रुपए कर दिया गया है। ‘हरियाणा उत्कृष्ट खिलाड़ी सेवा नियम 2021’ के तहत अब तक 231 खिलाड़ियों को सरकारी नौकरियां दी जा चुकी हैं। इस दौरान अंडर-19 खिलाड़ी तेजस्विनी यादव ने बीसीसीआई से प्राप्त इस वर्ष की धनराशि भारतीय महिला ब्लाइंड क्रिकेट टीम को भेंट कर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया, जिसकी मुख्यमंत्री ने सराहना की। इसके बाद कर्नाटक और हरियाणा की टीमों के बीच एक प्रदर्शनी मैच खेला गया, जिसमें खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया और दर्शकों ने उत्साहपूर्वक उनका हौसला बढ़ाया। इस अवसर पर खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम, उद्योग मंत्री राव नरबीर सिंह और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Desk
Author: Desk

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें
error: Content is protected !!