वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

हिमाचल: मंदिर से निकली और सिग्नल पर हाे गया भयानक हादसा, 58 वर्षीय महिला की गई जान

हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर के पांवटा साहिब में बद्रीपुर चौक पर एक भयानक सड़क हादसा पेश आया है। इस दुर्घटना में 58 वर्षीय एक महिला की जान चली गई। मृतका की पहचान शोभना (58) पत्नी राकेश निवासी जग्गा गली बद्रीपुर के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार शोभना सुबह मंदिर में पूजा-अर्चना करने के बाद वापस अपने घर लौट रही थीं। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बद्रीपुर चौक पर रेड लाइट होने के कारण एक ट्रक वहां खड़ा था। जैसे ही सिग्नल हरा हुआ और चालक ने ट्रक आगे बढ़ाया, महिला अचानक ट्रक के पिछले पहिए की चपेट में आ गई।

हादसे के तुरंत बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। गंभीर रूप से घायल महिला को स्थानीय लोगों की मदद से तुरंत सिविल अस्पताल पांवटा साहिब ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया, लेकिन बदकिस्मती से रास्ते में ही महिला ने दम तोड़ दिया। बद्रीपुर इलाके में इस घटना के बाद से गहरा शोक है।

मामले की पुष्टि करते हुए एसपी सिरमौर एनएस नेगी ने बताया कि पुलिस ने घटना के संबंध में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने ट्रक को अपने कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में ले लिया है। हादसे के कारणों की गहनता से जांच की जा रही है ताकि यह स्पष्ट हो सके कि दुर्घटना मानवीय चूक थी या कोई अन्य तकनीकी कारण।

Desk
Author: Desk

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें
error: Content is protected !!