कहते हैं बेटियां देवी का रूप होती हैं, लेकिन हमीरपुर के बड़सर में एक ‘देवी’ ऐसी पीड़ा में है जिसे देखकर आपका दिल पसीज जाएगा। 2 साल की मासूम प्रियांशी… जिसे देखकर लगता है वो ठीक है, लेकिन हकीकत यह है कि वो हर पल मौत से लड़ रही है। उसके गरीब माता-पिता के पास अब इलाज के लिए एक रुपया नहीं बचा है। बाहर से शांत दिखने वाली इस बच्ची का शरीर अंदर से एक ऐसी जंग लड़ रहा है, जिसका नाम इसके माता-पिता भी ठीक से नहीं जानते। हमीरपुर के बड़सर के समताना गांव का यह परिवार आज आंसुओं के सैलाब में डूबा है। प्रियांशी जब पैदा हुई थी, तभी से मशीनों और पाइपों से घिरी थी। डॉक्टर कहते हैं कि बच्ची के शरीर में गंभीर इन्फेक्शन है, उसे बुखार के साथ दौरे पड़ते हैं और वो अचानक बेहोश हो जाती है।

प्रियांशी की मां पल्लवी और पिता गोल्डी ने अपनी बेटी को बचाने के लिए सब कुछ दांव पर लगा दिया। पिता दिहाड़ी मजदूरी करते हैं, लेकिन बेटी के इलाज का खर्च इतना है कि अब दो वक्त की रोटी के लाले पड़ गए हैं। प्रियांशी को हर हफ्ते दो से तीन बार PGI चंडीगढ़ ले जाना पड़ता है। हर चक्कर में 15 हजार का तो सिर्फ एक इंजेक्शन लगता है। इसके अलावा दवाइयां और आने-जाने का खर्च अलग। जो थोड़ी बहुत जमा-पूंजी थी, वो खत्म हो चुकी है। अब यह परिवार कर्ज में डूबा है और कई बार भूखे पेट रहकर अपनी बेटी की सांसें बचाने की कोशिश कर रहा है।

डॉक्टरों ने साफ कह दिया है कि प्रियांशी का इलाज जल्द से जल्द करना होगा, जिस पर करीब 8 से 10 लाख रुपए का खर्च आएगा। एक मजदूर पिता के लिए यह रकम जुटाना नामुमकिन है। फिलहाल पैसे न होने के कारण परिवार बड़सर अस्पताल में ही बच्ची की देखरेख कर रहा है।
प्रियांशी की सांसों की डोर अब समाज और आपके सहयोग पर टिकी है। 50, 100 या 500 रुपए… आपकी छोटी सी मदद इस मासूम को नई जिंदगी दे सकती है। अगर आप मदद करना चाहते हैं, तो नीचे दिए गए खाते में सहायता राशि भेज सकते हैं। प्रियांशी के लिए दुआ करें और हो सके तो इस दुख की घड़ी में इस परिवार का सहारा बनें।

Account Detail…
Account Holder- – Palvi Kumari (Priyanshi’s Mother) (प्रियांशी की मां)
Bank- State Bank Of India
Branch- Didwin Tikker
Account No- 44 18 77 58 509
IFSC- SBIN 0015906
G Pay and Contact No- 80914-33923 (Goldy Priyanshi’s Father) ) (प्रियांशी के पापा)
Address- Vill- Janhain… Post Office- Samtana Kalan, The- Dhatwal Bijhari, Hamirpur








