वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

हिमाचल: नैशनल हाईवे पर HRTC बस और कार की भीषण टक्कर, मां-बेटी की मौत, 4 गंभीर घायल

कांगड़ा-हमीरपुर जिला की सीमा पर स्थित चामुखा के पास राष्ट्रीय राजमार्ग-3 पर मंगलवार को हुए एक भीषण सड़क हादसे में मां और बेटी की मौत हो गई, जबकि एक ही परिवार के चार अन्य सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा ऊना डिपो की एचआरटीसी बस और एक ऑल्टो कार के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर से हुआ।

प्राप्त जानकारी के अनुसार एचआरटीसी की बस अमृतसर से सुजानपुर की ओर जा रही थी। तभी नादौन की तरफ से आ रही एक ऑल्टो कार अनियंत्रित होकर बस से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस की प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण कार की तेज रफ्तार या चालक की लापरवाही माना जा रहा है।

इस हादसे में कार सवार शशि बाला (35) पत्नी राकेश कुमार चपलाह, तहसील रक्कड़ और शशि बाला की मां सोमा देवी (60) निवासी बडूह की जान चली गई, जबकि कार चालक राकेश कुमार (37), उसका बेटा रुद्रांश (11), बेटी उर्वशी (6) और राकेश कुमार का साला विजय कुमार (34) गंभीर रूप से घायल हाे गए। सभी घायलों को पहले नादौन अस्पताल ले जाया गया, जहाँ से उनकी नाजुक हालत को देखते हुए टांडा मेडिकल कॉलेज रैफर कर दिया गया है। कार चालक राकेश की हालत अत्यंत गंभीर बताई जा रही है।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर राहत कार्य शुरू किया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एसपी देहरा मयंक चौधरी ने बताया कि पुलिस मामले की तकनीकी पहलुओं से जांच कर रही है। वहीं, एचआरटीसी अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर पीड़ित परिवार को 10,000 रुपए की फौरी राहत राशि प्रदान की है।

Desk
Author: Desk

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें
error: Content is protected !!