वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

हिमाचल का एक और लाल देश पर कुर्बान, CRPF जवान मनीष कुमार श्रीनगर में शहीद

हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के लिए एक अत्यंत दुखद खबर सामने आई है। जिला ऊना के कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के तहत आने वाले क्यारियां गांव के वीर सपूत और सीआरपीएफ के जवान मनीष कुमार श्रीनगर में देश की रक्षा करते हुए शहीद हो गए हैं। इस खबर के आते ही पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है और हर आंख नम है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मनीष कुमार पुत्र रामपाल केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल में कार्यरत थे और वर्तमान में उनकी तैनाती श्रीनगर में थी। बताया जा रहा है कि ड्यूटी के दौरान ही वे शहीद हो गए। मनीष कुमार लंबे समय से सीआरपीएफ के माध्यम से देश की सेवा कर रहे थे। मनीष की शहादत की खबर जैसे ही उनके पैतृक गांव क्यारियां और आसपास के इलाकों में पहुंची, लोग सन्न रह गए। गांव में मातम का माहौल है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने बताया कि मनीष एक बेहद मिलनसार और कर्तव्यनिष्ठ जवान थे, जिन पर पूरे गांव को गर्व था। उनके आकस्मिक निधन से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने जवान की शहादत पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने सोशल मीडिया और अपने शोक संदेश के माध्यम से शहीद को श्रद्धांजलि अर्पित की। अनुराग ठाकुर ने लिखा है कि मेरे संसदीय क्षेत्र के कुटलैहड़ के क्यारियां निवासी सीआरपीएफ, श्रीनगर में तैनात मनीष कुमार जी की शहादत की सूचना अत्यंत कष्टदायी है। मां भारती के प्रति शहीद मनीष का समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा देश के युवाओं के लिए सदैव प्रेरणा बनी रहेगी। उन्होंने शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी हार्दिक संवेदनाएं व्यक्त करते हुए ईश्वर से प्रार्थना की कि वे दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और परिजनों को इस असहनीय दुख को सहने की शक्ति प्रदान करें।

Desk
Author: Desk

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें
error: Content is protected !!