वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

पहाड़ से अचानक बरसी आफत, पलक झपकते ही चकनाचूर हुई टैक्सी; पर्यटक दंपति घायल

हिमाचल प्रदेश के जनजातीय जिले लाहौल-स्पीति में सोमवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। लाहौल उपमंडल के केलांग इलाके में एक चलती टैक्सी पर पहाड़ी से अचानक पत्थर आ गिरे। इस हादसे में टैक्सी में सवार एक पर्यटक दंपति घायल हो गया, जबकि चालक बाल-बाल बच गया। गनीमत यह रही कि किसी की जान का नुक्सान नहीं हुआ है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार दोपहर करीब 1:20 बजे एक टैक्सी (HP 01KA-3006) पटवार सर्किल केलांग के तहत मोसूमा थेतुप कुरकुर (महाल बोक) मार्ग से गुजर रही थी। इसी दौरान अचानक पहाड़ी से पत्थर गिरना शुरू हो गए, जो सीधे टैक्सी पर गिरे। इससे वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। टैक्सी में चालक दीपक तमांग सहित कुल तीन लोग सवार थे। हादसे में चालक दीपक सुरक्षित है, जबकि पीछे बैठे यात्री मनोजित सिंह रॉय और उनकी पत्नी पॉलिनी सिंघा को चोटें आई हैं।

घटना की सूचना मिलते ही घायलों को तुरंत क्षेत्रीय अस्पताल केलांग पहुंचाया गया, जहां उन्हें प्राथमिक उपचार दिया गया। चिकित्सा अधिकारियों के अनुसार, दंपति को हल्की चोटें आई हैं और वर्तमान में उनकी हालत स्थिर और खतरे से बाहर है।

इस घटना के बाद स्थानीय प्रशासन ने पर्यटकों और वाहन चालकों के लिए एडवाइजरी जारी की है। प्रशासन ने अपील की है कि पहाड़ी मार्गों पर यात्रा करते समय विशेष सावधानी बरतें। खासकर उन संवेदनशील स्थानों पर जहां भूस्खलन (लैंडस्लाइड) या पत्थर गिरने का खतरा बना रहता है, वहां वाहन न रोकें और सड़क की स्थिति पर नजर बनाए रखें।

Desk
Author: Desk

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें
error: Content is protected !!