वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

OMG: देखिए… चिंतपूर्णी हादसे का दहलाने वाला CCTV, कैसे उड़ते हुए खाई में गई कार… एक सैंकेंड में बदल गई कहानी…

हिमाचल प्रदेश के चिंतपूर्णी क्षेत्र के भरवाईं में बुधवार की दोपहर एक भीषण सड़क हादसे ने सबको स्तब्ध कर दिया। लुधियाना (पंजाब) नंबर की एक कार अनियंत्रित होकर 200 फुट गहरी खाई में समा गई। खाई में गिरने के तुरंत बाद कार आग का गोला बन गई, जिससे उसमें सवार लोगों को संभलने या बाहर निकलने का मौका तक नहीं मिला।

इस दर्दनाक हादसे की गुत्थी पास के एक होटल के CCTV कैमरे ने सुलझा दी है। फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि खाई में गिरने से पहले ही कार सड़क पर दौड़ते हुए अचानक उसके पिछले हिस्से में आग लग गई। इस तकनीकी खराबी या आग के कारण ड्राइवर ने वाहन से नियंत्रण खो दिया और कार सीधे खाई में जा गिरी।

डीएसपी अंब अनिल पटियाल ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। हादसे का सही कारण (तकनीकी खराबी या अन्य) पता लगाने के लिए फॉरेंसिक और तकनीकी पहलुओं पर काम किया जा रहा है। इस घटना के बाद से पूरे इलाके में शोक की लहर है।

नीचे क्लिक कर देखें पूरा वीडियो…

Desk
Author: Desk

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें
error: Content is protected !!