वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

HP Board Result 2026: 12वीं कक्षा में 92.02% विद्यार्थी पास, अंशित कुमार बने ओवरऑल टॉपर

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने सोमवार को 12वीं कक्षा के वार्षिक परीक्षा परिणामों की घोषणा कर दी है, जिससे प्रदेश के लाखों विद्यार्थियों का इंतजार खत्म हो गया है। बोर्ड अध्यक्ष राजेश शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि इस वर्ष परीक्षा परिणाम 92.02 फीसदी रहा है, जो पिछले वर्ष के मुकाबले 7 फीसदी की शानदार बढ़त है। आंकड़ों के अनुसार, इस वर्ष कुल 81,109 विद्यार्थियों ने परीक्षा में भाग लिया था, जिनमें से 74,637 परीक्षार्थी सफल हुए हैं। वहीं, 3,071 विद्यार्थियों को कंपार्टमेंट मिली है। इस वर्ष का परीक्षा परिणाम ऐतिहासिक रहा है, जिसमें पीएम श्री राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल भवारना (कांगड़ा) के छात्र अंशित कुमार ने 99.2% अंक हासिल करके प्रदेश भर में ओवरऑल टॉप किया है और बोर्ड का नाम रोशन किया है।

साइंस स्ट्रीम

साइंस संकाय में कांगड़ा की साइला कश्यप (द न्यू इरा स्कूल ऑफ साइंस, छतड़ी) ने पहला स्थान हासिल किया है। दूसरे स्थान पर ऊना के गुरुकुल पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल, पक्का परोह (अंब) की संचिता धीमान रही हैं। तीसरे स्थान पर तीन होनहारों का कब्जा रहा जिसमें हमीरपुर की छात्रा (आर्यन पब्लिक स्कूल, झांडी), नितिन कुमार (जिन्होंने 98.4% अंक प्राप्त किए) और एसडी पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल, संतोषगढ़ (ऊना) की छात्रा वैशाली ठाकुर शामिल हैं। चौथे स्थान पर सोलन जिले की तमन्ना शर्मा (सनराइज पब्लिक स्कूल) ने जगह बनाई है।

कॉमर्स स्ट्रीम

कॉमर्स संकाय में टॉपर्स की सूची काफी लंबी रही है। पहले स्थान पर संयुक्त रूप से तीन विद्यार्थी रहे हैं, जिनमें ऊना के गगरेट स्थित एसटी डीआर पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल की छात्रा यशस्वनी चौहान (98.2%) उसी स्कूल की छात्रा कृषिका (98.2%) और कांगड़ा जिले के एवीएम सीनियर सेकेंडरी स्कूल पाहड़ा के छात्र अयान (491 अंक) शामिल हैं। दूसरे स्थान पर कांगड़ा के गवर्नमेंट गर्ल्स स्कूल नगरोटा बगवां की दो छात्राएं अंजलि और मुस्कान रही हैं, जिन्होंने 97.8% अंक हासिल किए हैं।

आर्ट्स स्ट्रीम

आर्ट्स स्ट्रीम में अंशित कुमार ने 99.2% अंकों के साथ पहला स्थान हासिल किया है। दूसरे स्थान पर गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल कांगेर धरयार (सिरमौर) की छात्रा आरूषि हैं, जिन्होंने 99% अंक प्राप्त किए हैं। तीसरे स्थान पर गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल दाड़ी (कांगड़ा) की छात्रा शाम्या बड़जात्या (98.8%) रहीं, जबकि चौथे स्थान पर सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल जकातखाना (बिलासपुर) की छात्रा गौरी शर्मा (98.6%) ने अपना स्थान सुनिश्चित किया है।

Desk
Author: Desk

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें
error: Content is protected !!