वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

हिमाचल: मंडी-पठानकोट हाईवे पर भयानक हादसा, 11वीं की छात्रा की तेज रफ्तार टैंपो ने ली जान

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में गुरूवार का दिन एक बेहद मनहूस खबर लेकर आया। मंडी-पठानकोट हाईवे पर एहजू के पास एक तेज रफ्तार टैंपो ने 11वीं कक्षा की 17 वर्षीय छात्रा को ऐसी जोरदार टक्कर मारी कि उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

मृतक छात्रा की पहचान अनु पुत्री पुन्नू राम के रूप में हुई है, जो मूल रूप से बैजनाथ की रहने वाली थी। वह अपने मामा के घर मचकेहड़ में रहकर एहजू विद्यालय में 11वीं कक्षा की पढ़ाई कर रही थी। रोज की तरह गुरुवार सुबह भी वह अपनी किताबों का बस्ता लेकर स्कूल के लिए निकली थी, लेकिन किसे पता था कि यह उसका आखिरी सफर होगा।

चश्मदीदों के मुताबिक, अनु अपने अन्य स्कूली साथियों के साथ सड़क पर जा रही थी। तभी पीछे से काल बनकर आए एक बेलगाम टैंपो ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयानक थी कि अनु उछलकर सड़क पर काफी दूर जा गिरी। उसके साथ जाो रहे बच्चे यह खौफनाक मंजर देखकर सहम गए।

हादसे के तुरंत बाद टैंपो चालक खुद ही लहूलुहान अनु को बैजनाथ अस्पताल लेकर भागा, लेकिन नियति को कुछ और ही मंजूर था। डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही जोगिंद्रनगर के थाना प्रभारी सकीनी कपूर पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस दर्दनाक हादसे के बाद मचकेहड़ और एहजू इलाके में भारी शोक की लहर है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Desk
Author: Desk

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें
error: Content is protected !!