वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

हिमाचल: सरकारी स्कूल के पास पकड़ी 400 किलो नशे की खेप, सोलन का तस्कर गिरफ्तार

सोलन जिले में नशा तस्करों के बुरे दिन शुरू हो गए हैं। खराब मौसम और भारी बारिश का फायदा उठाकर नशे की बड़ी खेप ठिकाने लगाने की फिराक में घूम रहे एक तस्कर को बद्दी पुलिस ने धर दबोचा है। वहीं महिंद्रा फोर व्हीलर वाहन में 20 बोरों में भरकर ले जाया जा रहा 399.500 किलो अफीम डोडा भी जब्त किया गया है। यह बद्दी पुलिस की लगातार तीसरे दिन नशे के खिलाफ तीसरी सबसे बड़ी कामयाबी है।

नालागढ़ पुलिस थाना टीम को इलाके में गश्त के दौरान यह कामयाबी मिली। पुलिस ने वार्ड नंबर-9 में सरकारी स्कूल के पास एक संदिग्ध महिंद्रा फोर व्हीलर को रुकने का इशारा किया। तलाशी के दौरान गाड़ी से 20 प्लास्टिक के बोरे मिले, जिनमें 399.500 किलोग्राम अफीम डोडे भरे थे। पुलिस ने तुरंत गाड़ी को सीज कर आरोपी राकेश कुमार निवासी गांव मनलोग खुर्द, डाकघर चमदार, तहसील रामशहर, जिला सोलन को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।

इस कार्रवाई पर एएसपी बद्दी अशोक वर्मा ने स्पष्ट किया कि नशा माफियाओं के खिलाफ पुलिस का यह महा-अभियान रुकने वाला नहीं है। उन्होंने पुलिस की हालिया कार्रवाई का जिक्र करते हुए बताया कि इससे ठीक पहले 24 जुलाई को स्पैशल सैल ने 58.212 किलो चूरा-पोस्त और 25 जुलाई को 4.048 किलो गांजा पकड़ा था। अब करीब 400 किलो अफीम डोडे की बरामदगी की गई है।

एसपी ने कहा कि पुलिस नशा तस्करी के पूरे नैटवर्क को जड़ से खत्म करने के लिए काम कर रही है। इस जब्ती के बाद अब बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंकेज खंगाले जा रहे हैं। एसपी ने कड़ा संदेश देते हुए कहा कि नशे के धंधे में शामिल किसी भी व्यक्ति को कानून के शिकंजे से बचने नहीं दिया जाएगा।

Desk
Author: Desk

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें
error: Content is protected !!