वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

हिमाचल: शिमला समेत 5 जिलों में कांपी धरती, 4.0 तीव्रता वाले भूकंप से सहमे लोग

हिमाचल प्रदेश के लोगों की आज सुबह की शुरूआत खौफ के साथ हुई। जब अधिकांश लोग गहरी नींद में थे, तभी अचानक बिस्तरों और घरों के हिलने से उनकी नींद टूट गई। सुबह 5:46 बजे आए भूकंप के झटकों ने राजधानी शिमला समेत 5 जिलों के लोगों को कुछ पलों के लिए दहशत में डाल दिया। हालांकि, भूकंप कुछ ही सैकेंड का था, जिसने एक बड़ी प्राकृतिक आपदा को टाल दिया।

भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 4.0 दर्ज की गई। प्रत्यक्षदर्शियों और स्थानीय लोगों के अनुसार झटके हल्के लेकिन स्पष्ट थे। घरों में रखे बर्तन और पंखे हिलने लगे। करीब तीन सैकेंड तक चले इस कंपन के कारण कई लोग घबराकर अपने घरों से बाहर खुले स्थानों की ओर भागने की सोचने लगे, लेकिन झटके तुरंत रुक जाने से लोगों ने राहत की सांस ली।

इस भूकंप का दायरा शिमला तक सीमित नहीं था। सोलन की पहाड़ियों से लेकर सिरमौर, बिलासपुर और मंडी जिले के कई इलाकों तक इसका असर देखा गया। सोशल मीडिया पर भी सुबह 6 बजे से ही लोगों ने एक-दूसरे से भूकंप को लेकर जानकारी सांझा करनी शुरू कर दी।

राज्य आपदा प्रबंधन के अनुसा प्रदेश भर से किसी भी प्रकार के जानमाल के नुक्सान की कोई रिपोर्ट नहीं आई है। सभी जिलों में जनजीवन पूरी तरह से सामान्य है और यातायात व संचार सेवाएं सुचारू रूप से चल रही हैं।

Desk
Author: Desk

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें
error: Content is protected !!