वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

दुखद: घर छोड़ने आई स्कूल बस ने कुचली 2 सगी मासूम बहनें, एक ने PGI पहुंचने से पहले तोड़ा दम

ऊना जिला के रैंसरी गांव में स्कूल बस की चपेट में आईं 2 सगी मासूम बहनों में से एक की मौत हो गई है। ‌उस उभागी ने पीजीआई पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया जबकि उसकी बहन का उपचार किया जा रहा है। जानकारी अनुसार के रैंसरी गांव के निवासी सुशील की दोनों बेटियां आश्वि (3 साल) और प्रिशा (5 साल) स्कूल गईं थीं। सोमवार दोपहर को स्कूल बस दोनाें बहनों को घर छोड़ने आई।

घर के पास बच्चियां बस से उतर गईं और ड्राइवर बस को मोड़ने लगा। इसी दौरान दोनों बच्चियां बस की चपेट में आ गईं। हादसे के दौरान मौके पर चीखो-पुकार मच गई। परिजनों और ग्रामीणों ने तुरंत बच्चियों को बस के नीचे से निकाला और अस्पताल पहुंचाया। बच्चियों की हालत गंभीर थी, जिसके चलते डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के दौरान उन्हें पीजीआई रैफर कर दिया। बच्चियाें को जब पीजीआई ले जाया जा रहा था तो 3 साल की आश्वि ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।

जब उस नन्ही बच्ची की जान निकली होगी तो उन मां-बाप पर क्या बीती होगी। यह सोचकर ही दिल सिहर उठता है। भगवान ऐसा दिन कभी किसी काे न दिखाए। फिलहाल 5 साल की प्रिशा का उपचार जारी है। उधर, पुलिस ने बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया हादसों के कारणाें की जांच शुरु कर दी है। हम भगवान से दिवंगत आत्मा की शांति और परिवार को दुख सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना करते हैं।

Desk
Author: Desk

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें
error: Content is protected !!