वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

जब पहाड़ के ‘बब्बर शेर’ से हो गया आदमखोर तेंदुए का सामना, 12 मिनट तक चला संघर्ष…फिर जबड़ा चीरकर मार डाला

कहते हैं कि जंग शरीर से नहीं, जिगर से लड़ी जाती है। हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के एक युवक ने इस बात को सच साबित कर दिखाया है। फिल्म RRR में आपने जूनियर NTR को बाघ से लड़ते देखा होगा, लेकिन सोलन के अर्की में यह फिल्मी सीन हकीकत में बदल गया। यहां एक 22 वर्षीय दुबले-पतले युवक ने न केवल आदमखोर तेंदुए का सामना किया, बल्कि अपने हाथों से उसका जबड़ा चीरकर उसे मार डाला।

सरली गांव का निवासी प्रवेश शर्मा ने बताया कि सुबह करीब 7 बजे का समय था, जब वह दूध लेने के लिए अपने खेतों के रास्ते से गुजर रहा था। इसी दौरान झाड़ियों में घात लगाकर बैठे तेंदुए ने अचानक उस पर हमला कर दिया। जैसे ही दोनों की नजरें मिलीं, तेंदुए ने सीधा प्रवेश की गर्दन को निशाना बनाया। आमतौर पर तेंदुए के सामने इंसान 10 सेकंड भी नहीं टिक पाता, लेकिन प्रवेश ‘बब्बर शेर’ साबित हुआ। 12 मिनट तक दोनों के बीच घमासान युद्ध चला।

तेंदुए ने पंजों से प्रवेश के शरीर को छलनी कर दिया, जिससे उसे गहरे जख्म आए। तेंदुआ गर्दन दबोचने की कोशिश कर रहा था, लेकिन प्रवेश ने फुर्ती दिखाते हुए तेंदुए की गर्दन ही दबोच ली। प्रवेश ने अपना सारा बल लगाकर तेंदुए के ऊपर और नीचे के जबड़ों को अपने दोनों हाथों से पकड़ लिया। उसने जबड़े को इतनी जोर से खींचा कि वह बीच से फट गया। जबड़े को चीरने के बाद प्रवेश ने अधमरे तेंदुए को उठाकर दूर फेंक दिया। कुछ ही पलों में आदमखोर की सांसें थम गईं। लहूलुहान हालत में भी प्रवेश ने जो हिम्मत दिखाई, उसे देखकर पूरा इलाका दंग है। ग्रामीण अब प्रवेश को इलाके का असली हीरो मान रहे हैं।

अस्पताल में इलाज करा रहे प्रवेश ने बताया कि तेंदुआ मेरी गर्दन पर झपट रहा था, मुझे पता था कि अगर ढील दी तो मौत पक्की है। बस फिर मैंने ठान लिया कि या तो यह बचेगा या मैं। प्रवेश के शरीर पर तेंदुए के पंजों के गहरे निशान हैं, लेकिन उसका हौसला आज लाखों लोगों के लिए मिसाल बन गया है। इस जांबाज पहाड़ी लड़के की बहादुरी के लिए एक लाइक और शेयर तो बनता है।

Desk
Author: Desk

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें
error: Content is protected !!