वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

Video: स्कूली बच्ची के सवाल ने किया हैरान, पूर्व CM जयराम ठाकुर को जवाब देने में लग गए 5 मिनट

हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर से मिलने आए स्कूली बच्चों के बीच एक ऐसा वाकया हुआ, जिसने वहां मौजूद सभी लोगों को हैरान कर दिया। चैप्सली स्कूल के बच्चे जयराम ठाकुर के दफ्तर में उनसे मुलाकात करने पहुंचे थे। बातचीत के दौरान एक छोटी बच्ची ने उनसे एक ऐसा सवाल पूछ लिया, जो शायद आज तक किसी बड़े पत्रकार या राजनेता ने भी उनसे नहीं पूछा था।

दफ्तर में बैठे बच्चे प्रदेश के हितों और राजनीति से जुड़े विभिन्न विषयों पर जयराम ठाकुर से बातचीत कर रहे थे। माहौल काफी सहज था, तभी एक स्कूली बच्ची अपनी जगह से उठी और जयराम ठाकुर के पास जाकर उनसे एक सीधा और तीखा सवाल किया। बच्ची ने पूछा कि आप हिमाचल के मुख्यमंत्री भी रहे हैं और अभी वर्तमान में नेता प्रतिपक्ष की भूमिका निभा रहे हैं… तो इन दोनों पदों में से आपको कौन-सा पद ज्यादा चैलेंजिंग (चुनौतीपूर्ण) लगा?

बच्ची के इस अप्रत्याशित और परिपक्व सवाल को सुनकर वहां मौजूद अन्य बच्चे और लोग एक पल के लिए हैरान रह गए। सभी एकदम शांत हो गए और जयराम ठाकुर के जवाब का इंतजार करने लगे। नेता प्रतिपक्ष भी बच्ची के इस सवाल से काफी प्रभावित हुए। उन्होंने बच्ची के सवाल को पूरी गंभीरता से लिया और लगातार 4 से 5 मिनट तक अपनी पूरी बात विस्तार से समझाई। उन्होंने दोनों पदों की जिम्मेदारियों और चुनौतियों के बारे में बच्चों के साथ अपने अनुभव साझा किए। इस पूरी बातचीत के अंश संलग्न वीडियो में सुने जा सकते हैं।

Desk
Author: Desk

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें
error: Content is protected !!