वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

हिमाचल में इनोवा गाड़ी से 9.28 किलो अफीम और 12 लाख की नकदी बरामद, नेपाल के 3 तस्कर गिरफ्तार

हिमाचल प्रदेश में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चल रहे विशेष अभियान के तहत शिमला पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। कुमारसैन थाना क्षेत्र के नारकंडा में नाकाबंदी के दौरान पुलिस ने एक इनोवा गाड़ी से 9.28 किलोग्राम अफीम और 12 लाख रुपए नकद (ड्रग मनी) बरामद की। मामले में नेपाल मूल के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जिन्हें अदालत आगे की पूछताछ के लिए पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।

पुलिस के मुताबिक  ये कार्रवाई बीते शुक्रवार को अमल में लाई गई। रामपुर की डिटैक्शन सैल टीम को इनपुट मिला था कि कुछ लोग एक गाड़ी में भारी मात्रा में नशीला पदार्थ लेकर शिमला की ओर आ रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने नारकंडा में चैकिंग प्वाइंट लगाया और संदिग्ध वाहनों की जांच शुरू की। इसी दौरान एक इनोवा को रोककर स्वतंत्र गवाहों की मौजूदगी में तलाशी ली गई। जांच के दौरान वाहन से 9.28 किलो अफीम के साथ 12 लाख रुपए नकद बरामद हुए। पुलिस ने सामग्री जब्त कर एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया और तीनों को मौके से ही हिरासत में ले लिया।

पकड़े गए आरोपियों की पहचान एन. बहादुर उर्फ राजू (41) निवासी गांव घरती, जाजरकोट (नेपाल), चक्रा बहादुर (25) निवासी गांव नलगार, जाजरकोट (नेपाल) और मोहन साही (44) निवासी गांव दांग, भरतपुर (नेपाल) के रूप में हुई है। शिमला के एसएसपी गौरव सिंह ने बताया कि पुलिस इस तस्करी नेटवर्क की पूरी कड़ी तलाश रही है। रिमांड के दौरान आरोपियों से पूछताछ कर यह जानने की कोशिश की जाएगी कि अफीम कहां से लाई गई और इसे आगे किन लोगों तक पहुंचाया जाना था। पुलिस बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंकेज की गहन जांच कर रही है।

Desk
Author: Desk

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें
error: Content is protected !!