वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

शिमला: ठियोग-हाटकोटी मार्ग पर कार-ट्रक की जोरदार टक्कर, एयरबैग्स ने बचाई सवारों की जान

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। शुक्रवार सुबह ठियोग-हाटकोटी मार्ग (NH-705) पर एक भीषण सड़क हादसा पेश आया, जिसमें एक कार और ट्रक की आमने-सामने जबरदस्त टक्कर हो गई। गनीमत रही कि इस दुर्घटना में कोई बड़ा जानी नुक्सान नहीं हुआ।

हादसा शुक्रवार सुबह का है। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और गाड़ी का संतुलन बिगड़ गया। हादसे के वक्त कार में दो लोग सवार थे, जबकि ट्रक में चालक और क्लीनर मौजूद थे। टक्कर के बाद कार सवार दोनों लोग गाड़ी के भीतर ही फंस गए थे, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

मामले की पुष्टि करते हुए DSP सिद्धार्थ शर्मा ने बताया कि दुर्घटना के वक्त कार के एयरबैग्स समय पर खुल गए, जिससे कार सवारों की जान बच गई। उन्हें केवल मामूली चोटें आई हैं। वहीं, ट्रक में सवार चालक और क्लीनर भी पूरी तरह सुरक्षित बताए जा रहे हैं।

इस दुर्घटना के बाद हाईवे पर यातायात पूरी तरह प्रभावित हो गया। सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं, जिससे ऑफिस जाने वाले कर्मचारियों और स्कूल-कॉलेज के विद्यार्थियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। हालांकि, बाद में स्थानीय लोगों और अन्य वाहन चालकों ने मौके पर पहुंचकर यातायात को बहाल करने में मदद की। उधर, स्थानीय पुलिस ने दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है ताकि यह स्पष्ट हो सके कि हादसा किस वजह से हुआ।

Desk
Author: Desk

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें
error: Content is protected !!