वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

बिलासपुर में एम्स के पास दर्दनाक हादसा, गलत ओवरटेक ने छीनी युवक की जिंदगी

किसी का भाई, किसी का बेटा तो किसी के घर का इकलौता सहारा…’ हिमाचल प्रदेश की सड़कों पर रफ्तार का कहर इसी तरह हंसते-खेलते परिवारों को उजाड़ रहा है। कुछ पलों के रोमांच और तेज गति से चलने की जिद ने बिलासपुर जिले में एक और परिवार को जिंदगी भर का नासूर दे दिया है। जिला बिलासपुर के एम्स कोठीपुरा के पास हुए एक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी अस्पताल में उपचाराधीन है।

यह घटना उस वक्त हुई जब दो युवक एक बाइक पर सवार होकर जा रहे थे। जानकारी के अनुसार युवाओं की बाइक काफी तेज रफ्तार में थी। इसी बीच एम्स कोठीपुरा के समीप उन्होंने अपने आगे चल रहे एक वाहन को गलत दिशा से ओवरटेक करने की कोशिश की। यह जल्दबाजी उन पर भारी पड़ गई। उसी वक्त सामने से एक ट्रक आ रहा था। तेज गति होने के कारण बाइक अनियंत्रित होकर सीधे ट्रक में जा घुसी। भिड़ंत इतनी जोरदार थी कि बाइक पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई और दोनों युवक गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े।

हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई और अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आसपास के लोगों ने तुरंत इंसानियत का फर्ज निभाते हुए बचाव कार्य शुरू किया। एंबुलैंस की मदद से दोनों घायल युवकों को तत्काल एम्स कोठीपुरा ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया गया जबकि दूसरे युवक का इलाज जारी है, जिसकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों की टीम उस पर पल-पल की नजर बनाए हुए है।

जब युवक की मौत की मनहूस खबर उसके घर वालों तक पहुंची, तो परिवार में चीखें गूंज उठीं। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है। स्थानीय निवासियों ने इस घटना पर दुख जताते हुए यातायात नियमों के पालन की गुहार लगाई है।

दूसरी ओर, सूचना पाते ही पुलिस की टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची। दुर्घटनास्थल का मुआयना करने के बाद पुलिस ने ट्रक और क्षतिग्रस्त बाइक को कब्जे में ले लिया है। अधिकारियों के मुताबिक हादसे के कारणों और लापरवाही के हर पहलू की बारीकी से जांच की जा रही है और तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

Desk
Author: Desk

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें
error: Content is protected !!