वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

हिमाचल: मंदिर में घुसे शरारती तत्व, शिवलिंग समेत शनि देव और भैरव बाबा की मूर्तियाें को पहुंचाया नुक्सान

हिमाचल प्रदेश के प्रमुख शक्तिपीठ ज्वालामुखी में एक बेहद शर्मनाक घटना सामने आई है। यहां के गणेश कॉलोनी स्थित शनि मंदिर में देर रात कुछ अज्ञात शरारती तत्वों ने घुसकर भगवान शिव के शिवलिंग समेत शनि देव और भैरव बाबा की मूर्तियों को बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया। घटना के बाद से स्थानीय श्रद्धालुओं में भारी रोष है।

मंदिर के पुजारी गोपाल शर्मा ने बताया कि बुधवार सुबह जब वह और अन्य श्रद्धालु मंदिर में पूजा-अर्चना के लिए पहुंचे, तो उन्होंने मूर्तियों को खंडित अवस्था में पाया। खबर जंगल में आग की तरह फैली और देखते ही देखते मंदिर परिसर में भारी भीड़ जमा हो गई। लोगों के गुस्से को देखते हुए पुलिस को तुरंत सूचित किया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपियों तक पहुंचने के लिए इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

इस घटना ने प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। भाजपा देव समाज प्रकोष्ठ के सह-संयोजक अभिषेक पाधा ने इस कृत्य की कड़ी निंदा की है। उन्होंने कहा कि यह मंदिर घनी आबादी वाले इलाके में हाईवे से सटा हुआ है। इसके बावजूद ऐसी वारदात का होना प्रशासन की लचर व्यवस्था को दर्शाता है।

अभिषेक पाधा ने एक बड़ा मुद्दा उठाते हुए कहा कि लंबे समय से मांग की जा रही है कि धार्मिक स्थलों के आसपास बाहरी राज्यों से आने वाले लोगों और संदिग्ध गतिविधियों का सख्त वेरिफिकेशन किया जाए। प्रशासन की इसी अनदेखी के कारण आज सामाजिक सौहार्द बिगड़ने का खतरा पैदा हो गया है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि पुलिस ने निष्पक्ष जांच कर आरोपियों को जल्द गिरफ्तार नहीं किया, तो समाज में असुरक्षा की भावना और गहरी होगी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए संदिग्धों की धरपकड़ में जुट गई है।

Desk
Author: Desk

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें
error: Content is protected !!